फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों  समेत 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हमले में घायल ब्लाक प्रमुख का सीचसी में उपचार चल रहा है।


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा बाजार से अपने आवास पर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि शराब के नशे में धुत्त आरोपी गजेंद्र सिंह उनके घर के समीप गंदगी कर रहा था। ब्लाक प्रमुख राणा ने गजेंद्र को इस तरह की हरकत करने को मना किया।  इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गयी। उस समय तो गजेंद्र वहां से चला गया। लेकिन रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे जब ब्लाक प्रमुख अपने घर पर सोए हुए थे तो दो दर्जन लोग उनके घर के बाहर आए और घंटी बजाकर बुलाने लगे।
विज्ञापन



रात के समय पहले ब्लाक प्रमुख राणा की पत्नी उठी तो बाहर आए बदमाशों ने कहा कि उन्हें ब्लाक प्रमुख से मिलना है। प्रमुख की पत्नी कृष्णा राणा ने समझा कि हो सकता है गांव से फरियादी आए हों उन्होंने राणा को उठा दिया। राणा ने जैसे ही चैनल का ताला खोला सभी बदमाश उन पर टूट पड़े। प्रमुख को इतनी बुरी तरह मारा कि वह लहुलुहान हो वहीं जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर आयी उनकी पत्नी कृष्णा के हल्ला मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रमुख राणा को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



इस मामले में ब्लाक प्रमुख की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने गजेंद्र सिंह, करन सिंह, शिवकुमार, पंकज सिंह, एसएस राणा, दौलत राम सहित 15 को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 452, 504, 506, 323 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो नामजद गजेंद्र सिंह व करन सिंह को जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ ब्लाक प्रमुख के साथ की गयी मारपीट की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें