फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कर्मियों पर लगाया अनियमितता का अाराेप

Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएम से मिलते ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप्प होने का आरोप लगाया है। उन्होंने विकासखंड के कर्मचारियों की अनियमितता और आपसी गुटबाजी को इसका मुख्य कारण बताया है। कहा कि लंबे समय से अपने गृह क्षेत्र में जमे कर्मचारी ब्लॉक में दलगत राजनीति चला रहे है। कहा कि इनके खिलाफ कार्रर्वइा नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया और महासचिव मुन्नालाल गौतम के नेतृत्व में ग्राम प्रधान जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम आशीष श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने कहा कि विकासखंड के कुछ स्थानीय कर्मचारी यहां दलगत राजनीति को जन्म देते हैं, जिस कारण पंचायतों का विकास कार्य ठप्प पड़ा है। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पंचायतों के विकास कार्य को सुचारु कराने की मांग की। अंत में उन्होंने ज्ञापन सौंपा। वहां ग्राम प्रधान रेखा देवी, जितेंद्र कुमार वर्मा, जमुना देवी, रामराज मौर्य, माया जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें