फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शक्तिफार्म के तीन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
शक्तिफार्म के टैगोरनगर में घरों में घुसा पानी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज/शक्तिफार्म। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश से बैगुल नदी का जलस्तर उफान पर है। इससे सितारगंज नगर और शक्तिफार्म के अरविंदनगर ग्राम सभा के सात नंबर और आठ नंबर गांव के करीब 80 परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। सूखी नदी का पानी आने से टैगोरनगर गांव के करीब 20 परिवारों के घर जलमग्न हो गए। निकासी न होने के कारण नगर क्षेत्र के वार्ड तीन और चार के 40 परिवार प्रभावित हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तज बरसात से जहां नगर में सिडकुल मार्ग पर सिंचाई विभाग से टीचर कॉलोनी तक जल निकासी न होने की वजह से सड़क पर पानी भरा रहा। वहीं, एलआईसी दफ्तर समेत कई अन्य स्थान भी जलमग्न रहे। जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुनानकनगरी गोठा, वनकुइयां आदि गांवों में भी बाढ़ जैसी स्थिति है।
इधर, एक बार फिर बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से अरविंदनगर ग्रामसभा के सात नंबर और आठ नंबर गांव में पानी घुस आया। इन दोनों गांव के करीब 80 परिवारों का घरों में रखा राशन सहित अन्य सामान भीग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों में जैसे तैसे मचान बनाकर रहने के लिए मजबूर हैं। टैगोरनगर के अशोक राय, आशीष राय, उत्तम गाइन, गोविंद गाइन, रविदास, निरंजन दास सहित 20 परिवारों के घरों में सुखी नदी का पानी घुसने से लोग दहशत में है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन और चार में भी जलभराव की स्थिति है। इससे वहां रहने वाले ठाकुरदास मंडल, गणेश चंद्र, विमल राय, दीपांकर बाला, दिलीप बाला, अमित विश्वास, प्रदीप कुमार सहित 40 परिवार इससे प्रभावित है। वार्ड वासियों ने आरोप लगाया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था और नालों की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। बाढ़ के पानी के कारण सुरेंद्रनगर स्थित तारकनाथ शिव मंदिर परिसर पूरी तरह से जलमग्न है।
सितारगंज। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कोतवाल सलाउद्दीन, चौकी प्रभारी संजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, प्रधान पति पंकज बसु ने अरविंदनगर के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर वहां के 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। इसके अलावा कैलाश नदी भी जलस्तर बढ़ने से भू-कटाव हो रहा है। इससे किसानों की कृषि योग्य भूमि में नदी में समाती जा रही है।
एसडीएम मुक्ता मिश्र ने तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जब तक जलपनिया नाले और बैगुल नदी को चैनेलाइज नहीं किया जाता, तब तक अरविंदनगर में बाढ़ की समस्या बनी रहेगी।

शक्तिफार्म वार्ड संख्या चार में घरों में घुसा पानी।- फोटो : SITARGANJ

सुरेंद्रनगर में जलमग्न तारकनाथ शिव मंदिर।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में सिडकुल मार्ग पर मुख्य सड़क पर भरा बरसात का पानी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें