फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दून से हिंडन और बठिंडा के लिए अलग-अलग फ्लाइट

Sun, 27 Aug 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। प्रदेश की राजधानी देहरादून और सीमांत पिथौरागढ़ के बीच जल्द हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस मार्ग पर फ्लाई बिग पहली सितंबर से हवाई सेवा का संचालन शुरू कर सकती है। बाद में इस हवाई सेवा से पंतनगर को भी जोड़ने की योजना है। फ्लाई बिग के विमान से देहरादून से हिंडन, हिंडन से लुधियाना, लुधियाना से वापस हिंडन, इसके बाद हिंडन से बठिंडा, बठिंडा से वापस हिंडन और हिंडन से देहरादून की हवाई सेवा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन



घने बादलों के बीच तेज हवा में नहीं लैंड हो सकी फ्लाइट

पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट क्षेत्र में रविवार को घने बादलों और तेज हवा के चलते दिल्ली से पंतनगर पहुंची इंडिगो की पहली फ्लाइट रनवे पर लैंड नहीं हो सकी। पायलट ने हवा में चक्कर लगाते हुए दो बार विमान की लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके और विमान दिल्ली लौट गया। इसके चलते दिल्ली से पंतनगर की टिकट बुक कराने वाले 46 यात्रियों और पंतनगर से दिल्ली की टिकट बुक करा चुके 60 यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें