फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला युवक का शव

Sun, 27 Aug 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नौगवाठग्गु गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव पड़ा मिला। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने युवक को देखा वह जिंदा था और कांप रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नौगवाठग्गु के खेत में रविवार सुबह युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त नौगवाठग्गु निवासी आकाश कुमार (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा दिया। एसआई विजय सिंह बोहरा ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मदनलाल ने बताया कि शनिवार को आकाश घर से करीब साढ़े चार बजे दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बड़े भाई नरेंद्र ने बताया कि आकाश अविवाहित था और गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करता था। 23 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। एसआई बोहरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें