फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच युवकों ने एक को एकांत में ले जाकर मारपीट की, पेशाब पिलाकर बनाया वीडियो

Mon, 29 Sep 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। टिब्बा लालपुर से एक बहुत ही घिनौना मामला सामने आया है जहां कुछ युवकों ने पहले एक युवक से मारपीट की, इसके बाद उसे पेशाब पिलाकर उसका वीडियो भी बनाया। मामला एक साल पुराना है। अब वीडियो के सार्वजनिक होने की सूचना पीड़ित को मिली तब उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ घटना के एक साल बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित ने बताया गया है कि अक्तूबर 2024 में वह किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर के सामने से घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में अपने मित्र अंकित तिवारी के साथ खड़ा था। इसी समय फोन पर मामूली कहासुनी की रंजिश के चलते पवन मजूमदार अपने साथियों प्रकाश मौर्या, रामऔतार मौर्या, शिवम व सलमान निवासी टिब्बा के साथ मोटर साइकिलों पर सवार होकर वहां आए और उसे घेर लिया।
आरोप है कि पवन ने तमंचा पीड़ित के मुंह में डाल कर गोली मारने की धमकी देते हुए साथियों की मदद उसे जबरन मोटर साइकिल पर बैठा लिया और सुनसान जगह खेतों में ले गए। यहां सभी ने पहले पीड़ित को लात घूसों व डंडों से पेड़ से चिपका कर पीटा और वीडियो भी बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें