फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने बीतने पर भी सौभाग्य योजना का लाभ नहीं

Thu, 09 Aug 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर।
विज्ञापन
सौभाग्य योजना - फोटो : PMO
विज्ञापन

विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत बीपीएल, एपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन बांटे जाने थे। पांच महीने बीतने के बाद भी कई गांवों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना नौ मार्च से प्रदेश में लागू हो गई है। इस योजना के तहत बीपीएल, एपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने थे। योजना का लाभ लेने के लिए पांच माह में पंद्रह सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। लेकिन मीटर लगाने और नई विद्युत लाइनें बिछाने के लिए पोल तक नहीं लग सके हैं। 

वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आवेदनों की जांच कर पात्रों को कनेक्शन बांट दिए गए है। खड़कपुर देवीपुरा, फिरोजपुर, मानपुर, विशाल नगर, कचनाल गुसाई, कचनाल गाजी गांवों में अभी तक पोल नहीं लगाए गए है। मामले को लेकर लोग उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। विभागीय अधिकारी जल्द काम होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:यह योजना दिसंबर तक चलेगी। पोलों पर लाइन खिंचवाने का काम शीघ्र कराया जाएगा। जिससे वंचित उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके। -राजकुमार, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम काशीपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें