फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने बगैर लाइसेंस चल रहीं पांच आरा मशीनें सील

विज्ञापन
काशीपुर अल्ली खां में आरा मशीन सील करती वन विभाग की टीम। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर में अनाधिकृत रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। डीएफओ के निर्देश पर गठित वन विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर छापा मारा और बगैर लाइसेंस चल रही पांच आरा मशीनों को सील कर दिया। इन सभी मशीनों के मालिकों के खिलाफ जुर्म काटा गया है।
विज्ञापन

रामनगर स्थित डीएफओ कार्यालय को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि काशीपुर में कई आरा मशीनें बगैर लाइसेंस के संचालित हो रही हैं। इस सूचना पर वन विभाग तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बांगड़ी के निर्देश पर एसडीओ जसपुर जगमोहन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम में वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर किशन सिंह शाही के अलावा पतरामपुर व काशीपुर रेंज के स्टाफ को शामिल किया गया। टीम ने पुलिस की मदद से अल्ली खां में छापा मारा। इस दौरान वहां 18 इंच वाली चार मशीनें बगैर लाइसेंस के लकड़ी का चिरान करती मिलीं। वहीं लक्ष्मीपुर पट्टी में भी एक आरा मशीन चिरान करती मिली। टीम ने शारिख, आरिफ, हनीफ, असलम व इरशाद की आरा मशीनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम की इस कार्रवाई से आरा मशीन स्वामियों में हड़कंप मच गया। रेंजर शाही ने बताया कि सभी मशीन स्वामियों का जुर्म काट दिया गया है। आरा मशीनों पर मिली लकड़ी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें