फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ढेला नदी किनारे बसे पांच परिवार हटाने के निर्देश

Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
.काशीपुर के हेमपुर इस्माइल में बैलगाड़ी पर बैठकर पीड़ितों की समस्या सुनने जाती लेखपाल मंजू बिष्
विज्ञापन
- डैम का जल स्तर बढ़ने से 11 हजार क्यूसेक पानी ढेला में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई जगहों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं तुमड़िया डैम का जलस्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने ढेला नदी में 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे ढेला का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन की टीम ने नदी क्षेत्र के कई इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही ढेला नदी में हो रहे कटाव के चलते पांच परिवारों को वहां से हटाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार सुबह से हो रही बारिश के चलते दोपहर तीन बजे सिंचाई विभाग ने तुमड़िया डैम से ढेला नदी में 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। इसके बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने राजस्व टीम के साथ ढेला नदी और ढेला पुल के पास कटाव का निरीक्षण किया। उन्होंने ढेला नदी से हो रहे कटाव को देखते हुए नदी किनारे खालिक बस्ती के चार-पांच परिवारों को मकान खाली करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। निरीक्षण के दौरान लोगों ने उनसे ढेला नदी के किनारे काली बस्ती में पिचिंग कराने की मांग की। नारायण नगर पीएचसी के पास बने नाले से हो रहे जलभराव को तहसीलदार युसूफ अली ने जेसीबी से साफ कराया। साथ ही कुंडेश्वरा, हेमपुर इस्माइल, सैनिक कॉलोनी व दुर्गा कॉलोनी में हो रहे जलभराव की निकासी को नाले की सफाई कराकर सुचारू कराया। उधर नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सुबह से नाला गैंग के 40 पर्यावरण मित्र और दो जेसीबी को क्षेत्र में लगाया है। जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां नाले नालियों को खोला जा रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ एलएम कश्यप ने बताया तुमड़िया डैम का जलस्तर 839.30 फुट है। वर्तमान में पहाड़ों पर बारिश के चलते डैम से पानी को छोड़ा जा रहा है। बुधवार को डैम का जल स्तर बढ़ने पर 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

उधर हेमपुर इस्माइल में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाजपुर रोड पर बनी पुलिया बंद होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते पानी लोगों के घरों में घुस गया। तहसीलदार युसूफ अली के निर्देश लेखपाल मंजू बिष्ट बैलगाड़ी पर सवार होकर क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की है। सभी पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
सुल्तानपुर पट्टी। सप्ताह भर से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्राम जगन्नाथपुर में हुए जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने स्वयं नालियों की साफ-सफाई कर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हो रही भारी मूसलाधार बारिश के चलते ग्राम जगन्नाथपुर में जलभराव हो गया है। स्थानीय प्रशासन व ग्राम प्रधान पर नालियों की सफाई न कराए जाने का आरोप लगाया। प्राथमिक विद्यालय व नगर पंचायत कार्यालय में भी जलभराव हो गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नालियों की सफाई व जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। यहां पर इब्ने हसन, फैजान, नूर हसन, इस्लाम, राजा,मोहम्मद हनीफ, दानिश, अब्बास, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.काशीपुर के हेमपुर इस्माइल में बैलगाड़ी पर बैठकर पीड़ितों की समस्या सुनने जाती लेखपाल मंजू बिष्

.काशीपुर के हेमपुर इस्माइल में बैलगाड़ी पर बैठकर पीड़ितों की समस्या सुनने जाती लेखपाल मंजू बिष्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें