रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 114 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान नो-एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले पांच ई-रिक्शा सीज किए गए जबकि नशे में वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी कब्जे में ले ली है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने कहा कि यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद