फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गोताखोरों ने चार घंटे खंगाली नहर, नहीं मिला सुराग

Wed, 30 Aug 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
शारदा नहर में राजेश मान के शव को तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर और भाजपा नेता राजेश मान हत्याकांड मामले में बुधवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी मानव चौधरी को साथ लेकर शारदा नहर खंगाली। पुलिस का कहना है कि एक साल पहले मानव ने अपने पिता राजेश मान की हत्या कर शव खटीमा स्थित शारदा नहर में फेंक दिया था। पुलिस के पांच गोताखोरों ने चार घंटे तक नहर में छानबीन की, लेकिन शव सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता राजेश मान की उसके बेटे मानव चौधरी ने अपने दोस्त आशु के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। एक माह पूर्व पुलिस ने आशु और मानव की मां सीमा चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आशु से पुलिस को जानकारी मिली कि उसने और मानव ने राजेश की हत्या के बाद शव खटीमा स्थित शारदा नहर में फेंक दिया था।

बुधवार सुबह दस बजे किच्छा थाना पुलिस पांच गोताखोरों के साथ नहर पर पहुंच गई। चार घंटे तक नहर को खंगाला, लेकिन शव का कहीं सुराग नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद मानव को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। बृहस्पतिवार को मानव की रिमांड खत्म होने के बाद उसे हल्द्वानी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें