डीएम उदयराज सिंह ने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए नौ जनवरी तक शीत अवकाश घोषित किया है। ये पढ़ें- Uttarakhand Weather Alert: ऊधमसिंह नगर में छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी इस अवकाश अवधि में क्षेत्रीय सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से विभागीय कार्यों सूचना, एमपीआर, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का कार्य पहले की तरह किया जाएगा।