दिनेशपुर। वार्ड नंबर आठ में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया।
शोभायात्रा कथा स्थल से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जाफरपुर मार्ग स्थित श्रीहरि मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कामना सागर से कलश में जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा वापस कथा स्थल पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा का शुभारंभ हुआ।
कथावाचक आचार्य मोहित ने पहले दिन भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग और भजन ही जीवन का वास्तविक सार हैं। भागवत कथा से जीवन में सकारात्मकता और भक्तिभाव का संचार होता है।
इस दौरान सभासद सत्यजीत विश्वास, राखाल मंडल, रवि सरकार, तपन सरकार, कुमारेश राय, दिलीप मंडल, सविता राय, प्रतिमा देवी, बबीता राय, विक्की राय और शंकर मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद