फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच दिवसीय एमएमटीटीपी प्रोग्राम 21 जुलाई से

Wed, 18 Jun 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर में 21 से 25 जुलाई तक मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमएमटीटीपी) का आयोजन किया जाएगा। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ‘भविष्य के नेतृत्व का पोषण’ विषय पर रहेगा। यह केंद्रीय, राज्य सरकार व निजी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के शिक्षकों व संकायों के नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाएगा। इस दौरान उन्हें केस स्टडी, समूह अभ्यास, नीति इनपुट, मुद्दों और चुनौतियों को समझने के लिए अंतरदृष्टि विकसित करना आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इस प्रोग्राम के लिए संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें