फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घरेलू गैस के कॉमर्शियल उपयोग पर पांच सिलिंडर जब्त

Fri, 13 Mar 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने पूर्ति निरीक्षक डीएस धामी के साथ बाजार में छापा मारा। टीम ने जेल कैंप रोड, खटीमा रोड, किच्छा रोड पर स्थित कई होटल व रेस्टोरेंट की जांच की। इस दौरान किच्छा रोड रम्पुरा मस्जिद के पास एक दुकान में घरेलू एलपीजी सिलिंडर का कॉमर्शियल उपयोग होते हुए मिला। जिस पर टीम ने पांच घरेलू सिलिंडर जब्त कर लिए। बाद में एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक भी की। इसमें एजेंसी संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं भी कमी नहीं है। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराएं और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि घरेलू गैस सिलिंडर का कॉमर्शियल उपयोग होता मिला तो संबंधित प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें