फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडेश्वरी और महादेवनगर में पांच झोलाछाप क्लीनिक कराए बंद

विज्ञापन
कुंडेश्वरी क्लीनिक बंद कराती टीम। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल की टीम ने छापा मारकर ग्रामीण क्षेत्र के पांच क्लीनिक बंद कराए। इन सभी को एक सप्ताह के भीतर दस्तावेज लेकर अस्पताल में हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल की टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में छापा मारा। कुछ संचालक क्लीनिक बंद कर भाग निकले। ग्राम कुंडेश्वरी में चौकी के पास तीन अप्रशिक्षित डॉक्टर क्लीनिक पर मरीजों को दवाई देते पाए गए। जानकारी लेने पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने तीनों क्लीनिकों को बंद कराया। इसके बाद टीम ग्राम महादेव नगर पहुंची। यहां दो क्लीनिकों में मरीज बैठे पाए गए। टीम ने दोनों क्लीनिकों को बंद कराया। दो संचालक यहां भी क्लीनिक बंद कर भाग निकले। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि पांच क्लीनिक बंद कराए है। एक सप्ताह के भीतर सीएमओ पंजीकरण, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग का पंजीकरण, डॉक्टर की डिग्री आदि दस्तावेज लेकर कार्यालय में उपलब्ध होने के निर्देश दिए हैं। तब तक क्लीनिक नहीं खोलेंगे। ऐसा होता पाए जाने पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें