फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना वेंटिलेटर के चल रहा पांच बेड का आईसीयू वार्ड

Sun, 29 Jun 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। उप जिला अस्पताल सितारगंज का पांच बेड का आईसीयू वार्ड बिना वेंटिलेटर के चल रहा है। अस्पताल में आए दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन लाइफ सपोर्ट सिस्टम के अभाव में डॉक्टरों को मजबूरन उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर करना पड़ता है। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि अस्पताल में पांच बेड का आईसीयू वार्ड बना है लेकिन उसमें एक भी वेंटिलेटर नहीं है। बताया कि मार्च में शासन को चार वेंटीलेटर के रिक्वायरमेंट भेजी है। जल्द ही अस्पताल को वेंटिलेटर मिल जाएगा। इससे डॉक्टर को अति गंभीर मरीजों का इलाज करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें