फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में 42 गुना बढ़ा मत्स्य पालन : डाॅ. पांडेय

Thu, 22 Feb 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में हुए कार्यक्रम को संबो​धित करते डॉ पीके पांडेय। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पंतनगर विवि में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान आयोजित
विज्ञापन

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में मत्स्य विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आईसीएआर-शीत जल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल के निदेशक डाॅ. पीके पांडेय ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि मछलियों में ओमेगा-3 पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। विश्व में मत्स्य पालन 40 से 42 गुना तक बढ़ा है।
उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में इसके उत्पादन में लगातार 8-9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। विश्व में मछली खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से बाजार में इसकी मांग भी बढ़ी है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। कुलपति डाॅ. एमएस चौहान ने कहा कि मत्स्य पालन में महिलाओं और युवा किसानों का रुझान बढ़ा है। विवि के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय की ओर से प्रतिवर्ष पांच लाख से अधिक मत्स्य बीज किसानों को वितरित किया जा रहा है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सलाहकार डाॅ. अरुण कुमार रावत, डीन डाॅ. मालविका दास ने योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास परिषद हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. एलएन मूर्ति ने ऑनलाइन प्रतिभाग कर अपने विचार रखे। मत्स्य पालक ओमपाल कश्यप ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रदेश के 550 मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनी में 20 संस्थानों ने अपनी विकसित तकनीकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये वैज्ञानिक रहे मौजूद
वैज्ञानिक डाॅ. नित्यानंद पांडेय प्रधान वैज्ञानिक भीमताल, डाॅ. प्रेम कुमार प्रधान वैज्ञानिक नई दिल्ली, डाॅ. वीके सिंह केवीके ज्योलीकोट, डाॅ. एसके शर्मा केवीके काशीपुर, डाॅ. एके उपाध्याय पूर्व अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान, प्रमोद कुमार उप निदेशक मत्स्य विभाग देहरादून, अनिल कुमार उप निदेशक मत्स्य विभाग उत्तराखंड, संजय छिमवाल सहायक निदेशक मत्स्य आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें