बाजपुर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते लोग। संवाद
बाजपुर। खाद्य पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में नहीं बैठने का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बुधवार को केलाखेड़ा भाजपा मण्डल महामंत्री आशीष ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के पेशकार पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि खाद्य पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी के अपने कार्यालय में नहीं बैठने के चलते राशन उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं का निदान करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारी राशन कार्ड बनाने या अन्य कार्य को करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही हैं। उन्होंने एसडीएम जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजू वाल्मीकि, रमेश पाल, शोभित काम्बोज, आदित्य प्रजापति, रोहित शर्मा, पम्मी ठाकुर, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।