फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ गिरी मछलियां

Thu, 24 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर के एक गांव में रहस्यमय घटना होने से लोग बेहद सकते में हैं। रात में मूसलाधार बारिश होने के बाद सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो घर के आंगन और छतों में मछलियां तड़प रही थीं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मछलियों को नालियों और खेतों में फिकवा दिया। बताया जा रहा है कि रात में हुई बारिश के साथ ही यह मछलियां गिरी हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर-बिलासपुर मार्ग में जाफराबाद गांव पड़ता है। बुधवार सुबह जब लोग जागे तो उन्होंने घर के आंगन में मछलियां तड़पती देखीं। पहले उन्होंने सामान्य रूप में लिया, लेकिन जब गांव के अधिकांश घरों में मछलियां मिलीं तो ग्रामीण सकते में आ गए। ग्रामीण राजू अरोरा ने बताया कि उनके आंगन में पांच जिंदा मछलियां पड़ी थीं। गांव के 20-22 घरों में भी चार से छह इंच की मछलियां जिंदा या मरी थी। गांव चारों ओर से बंद है तो मछलियां कहां से आ गई। ग्रामीण रिशु नारंग कहते हैं कि चार मछलियां उनके और दो मछलियां ताऊ के आंगन में जिंदा थीं। पूर्व प्रधान रजनीश अग्निहोत्री कहते हैं कि किसी घर में एक किसी में दो तो किसी में चार या छह मछलियां गिरी थीं। बलदेव राज कहते हैं कि पांच मछलियां उनके आंगन में सुबह पड़ी मिलीं। दिनभर जाफराबाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। आशंका यह भी जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने मछलियां फेंकी हों।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें