फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले हाथ मिलाया और फिर मार दी गोली

Thu, 06 Mar 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक से तीन लोगों ने हाथ मिलाकर हालचाल पूछा और फिर रंजिशन तमंचे से फायर झोंक दिया। जांघ में गोली लगने पर युवक जमीन पर गिरा तो आरोपी फायर करते हुए भाग गए। आरोप है कि अभियुक्तों ने पीड़ित के घर के बाहर भी हवाई फायरिंग की। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



ट्रांजिट कैंप के वार्ड आठ निवासी सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उनका बेटा अंकित सागर (19) अपने चचेरे भाई के साथ चाउमीन लेकर घर आ रहा था। घर की गली में आंगनबाड़ी के पास पहले से घात लगाए सूरज पांडेय निवासी भदईपुरा वार्ड 14 रुद्रपुर, बॉबी चौधरी व जय प्रकाश निवासी प्रीत विहार ने उन्हें रोककर अंकित से हाथ मिलाया। इसके बाद दो युवकों ने तमंचे निकाले और एक ने गोली चलाई, जो उसके बेटे की जांघ में लग गई।
अंकित की मां कुसुम के अनुसार आरोपियों ने एक और गोली मारी, जिससे बेटा बाल-बाल बच गया। घायल बेटे ने किसी तरह एक घर में घुसकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी उनके घर पर पहुंचे और गालीगलौज कर एक फायर कर दहशत फैलाई। अंकित को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन फरवरी को भी आरोपियों ने लोहे की रॉड से बेटे की बेरहमी से पिटाई की थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि घायल युवक मारपीट के मामले में चार महीने जेल रहकर आया है। उसके पिता भी नशे के इंजेक्शनों के साथ पकड़े जाने पर जेल में रहे थे। पुलिस ने सूरज, बॉबी और जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसएसपी, मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घायल की जांघ में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें