फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले फोन कर छात्रा को तंग किया फिर जड़ दिया थप्पड़

Fri, 24 Feb 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने एक युवक पर फोन करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। एसपी अभय सिंह ने बताया छात्रा की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस को केस दर्ज करने और युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि कॉलेज में एक युवक ने सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया और मौके से चला गया। छात्रा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब आरोपी युवक ने इस तरह की घटना की हो। वह पहले भी उसे इसी तरह परेशान कर चुका है। कई बार उसे कॉल करके परेशान करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी कई बार छात्रा का पीछा भी कर चुका था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें