फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद्द

Wed, 31 Dec 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते मंगलवार को इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली उड़ान रद्द कर दी गई। निर्धारित मानकों से कम विजिबिलिटी (दृश्यता) होने के कारण विमान को सुरक्षित उतारना संभव नहीं हो सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कम दृश्यता की स्थिति में उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी जा सकती। उड़ान रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने सहित सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने अथवा पूरा किराया वापस करने की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें