सितारगंज डिग्री कालेज में धरना देते छात्र-छात्रा।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज/बाजपुर। राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं रद्द करने और दो महीने तक कक्षाएं संचालित कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा के माध्यम से कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। वहां छात्रा उपाध्यक्षा प्रियंका सरकार, देवेश कुमार, विकास यादव, विशाल मंडल, किशन धामी, विशाल श्रीवास्तव, मानसी जायसवाल, रिचा, रवीना, मोहित उपाध्याय आदि थे। इधर, बाजपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने ऑनलाइन कक्षाएं सुचारु करने सहित चार सूत्री मांगों के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार विमल लखटकिया को ज्ञापन सौंपा। वहां पर एबीवीपी के नगर सहमंत्री रितिक प्रजापति, सूरज थापा, जतिन जोशी, दलजीत सिंह, अजय, किशन सिंह आदि थे।