फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स तो टंगे, दवा नदारद

Fri, 17 Apr 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मोटर यान अधिनियम के तहत सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक चिकित्सा किट) रखना अनिवार्य है। यह नियम यात्री वाहनों के साथ ही निजी वाहन, व्यावसायिक वाहनों पर भी लागू होता है लेकिन रोडवेज की बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में ही दवाओं का अभाव है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने रोडवेज की बसों के फर्स्ट एड बॉक्स का जायजा लिया। बस अड्डे पर पटियाला जाने के लिए खड़ी रुद्रपुर डिपो की बस संख्या यूके 04 पीए 1668 में फर्स्ट एड बॉक्स तो लगा था। चालक मंगत सिंह ने फर्स्ट एड बॉक्स खोलकर दिखाया। बॉक्स में एक भी दवा नहीं थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि डिपो से दवा नहीं मिली है।
बस अड्डे पर इसी डिपो की दिल्ली जाने के लिए खड़ी बस संख्या यूके 08 पीए 2070 खड़ी थी। बस के फर्स्ट एड बॉक्स में पट्टी और बैंडेज थे लेकिन एक भी दवा नहीं थी। चालक राज सिंह ने दवा खत्म होने की बात कही।
विज्ञापन

यूपी परिवहन निगम की बसों में भी फर्स्ट एड बॉक्स बुरी हालत में मिले। यूपी रोडवेज की बस संख्या यूपी 78 एलएन 4472 नोएडा से रुद्रपुर पहुंची थी। चालक कपिल ने फर्स्ट एड बॉक्स खोलकर दिखाया। वह खाली था और एक भी दवा नहीं थी।
अन्य वाहनों में यानी कि दोनों राज्यों की रोडवेज की बसों में आपातकाल में काम आने वाले फर्स्ट एड बॉक्स को दुरुस्त रखने के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हर साल सामने आ रहे सैकड़ों मामले
रुद्रपुर। बीते वित्तीय वर्ष में परिवहन विभाग ने वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स न होने के 132 मामले पकड़े थे। 11 मामले तो बीते मार्च में ही सामने आए। वहीं वर्ष 2024-25 में फर्स्ट एड बॉक्स न होने के 195 मामले सामने आए थे।

बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में दवा खत्म होने की बात संज्ञान में नहीं है। निगम की बसों में डिपो स्तर से दवा उपलब्ध कराई जाती है। अनुबंधित बसों में दवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की है। बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में प्राथमिकता से दवा उपलब्ध कराई जाएगी। - मधुसूदन मिश्रा, एआरएम रुद्रपुर रोडवेज डिपो
विज्ञापन

फोटो16पी-रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे पर पटियाला जाने वाली बस में दवा विहीन फर्स्ट एड बॉक्स दिखाता चालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें