फायरिंग कैंप में प्रशिक्षण लेते राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी के छात्र।
- फोटो : KASHIPUR
खटीमा/सुल्तानपुर पट्टी। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के एनसीसी कैडेटों को 78 यूके बटालियन की ओर से रानीबाग स्थित फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अनुशासन का महत्व बताया गया। भूमित खनका को बेस्ट शूटिंग कैैडेट चुना गया। कोच कविता सामंत के नेतृत्व में गई टीम का उत्साहवर्धन प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, प्रेमा भट्ट, चंद्रकांत पनेरु आदि ने किया। इधर, सुल्तानपुर पट्टी राजकीय इंटर कॉलेज के 25 कैडेटों ने राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता रामआशीष चौहान के नेतृत्व में इस कैंप में प्रतिभाग किया। शिविर का संचालन कर्नल राजेश कौशिक ने किया। वहां पर सूबेदार पद्म बहादुर, नायब सूबेदार प्रेम बल्लभ, सीएचएम राकेश चंद, हवलदार मंगल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि का आभार जताया है।