फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान में धधकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग लगने से भवन के दो मंजिले में रह रहे मकान मालिक के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान स्वामी को सवा लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रीत विहार निवासी तौफीक अहमद की आदर्श कॉलोनी में गुरुद्वारे के पास जरीब के मकान के प्रथम तल में न्यू दिल्ली फर्नीचर के नाम से दुकान और उसमें गोदाम भी है। दुकान के ऊपर ही मकान मालिक का परिवार रहता है। शनिवार की देर शाम दुकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना दुकान में मौजूद कर्मचारी ने दमकल विभाग व दुकान स्वामी को दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग को बुझाया।
इसके बाद मकान में रह रहे परिवार व आसपास के लोगों ने राहत की सास ली। दुकान स्वामी के अनुसार आग से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने पर उसने दुकान का सामान बाहर फेंककर बड़े हादसे को टाल दिया। आग बुझाने में दमकल विभाग के एएसआई दीवान सिंह परिहार, भरत सिंह रावत, नवल प्रभात, नवीन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें