फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Broke out: काशीपुर बाईपास पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में धधकी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 20 Sep 2022 08:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

काशीपुर बाईपास रोड पर मुख्य बाजार में स्थित गुरु मां इंटरप्राइजेज शोरूम के बाहर शाम करीब चार बजे शॉर्टसर्किट के कारण अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास स्थित शोरूम के बाहर उठती आग की लपटें। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर बाईपास स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर सोमवार शाम को शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे दुकान के बाहर रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। तीसरी मंजिल के गोदाम पर रखे करीब दो एलईडी टीवी भी आग की चपेट आ गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


काशीपुर बाईपास रोड पर मुख्य बाजार में स्थित गुरु मां इंटरप्राइजेज शोरूम के बाहर शाम करीब चार बजे शॉर्टसर्किट के कारण अचानक आग लग गई। सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण शोरूम बंद था। शोरूम के बिजली बोर्ड और इनवर्टर-बैटरी दुकान के बाहर लगे थे, इन्हीं में शॉर्टसर्किट होने की वजह से आग लगी। शोरूम के बाहर टंगे फ्लैक्सी बोर्ड के माध्यम से आग दुकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर फायर स्टेशन था इस वजह से वहां पर तुरंत दमकल कर्मी तीन गाड़ियों के साथ पहुंच गए। सीएफओ वंश बहादुर ने बताया कि करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

शोरूम के बाहर रखे बैटरी, इनवर्टर और चार एसी के फैन जलकर राख हो गए। वहीं तीसरी मंजिल के गोदाम पर रखे दो एलईडी टीवी भी आग की चपेट आ गए। शोरूम के बाहर लगा कांच व फ्लैक्सी बोर्ड पूरी तरह से जल गया। सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम अभय सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


बाजार की दुुुकानों का होगा फायर सर्वे : एसएसपी
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शोरूम में लगी आग को देखते हुए बाजार के सभी दुुकानदारों को हिदायत दी है कि दमकल विभाग की टीम जल्द ही सभी दुकानों का फायर ऑडिट करेगी। इस बीच सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों की वायरिंग और वहां लगे उपकरण की मरम्मत करवा लें। एसएसपी ने कहा कि दुकान के अंदर भवन की क्षमता के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग किया जाए। इसके अलावा हर भारी उपकरण के लिए अलग-अलग एमसीवी का प्रयोग किया जाए। वायरिंग में तारों की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। वहीं कटआउट लगाने के लिए लकड़ी के बोर्ड का इस्तेमाल न किया जाए।

शोरूम संचालक ने नहीं ली थी फायर एनओसी
किसी भी बड़े प्रतिष्ठान और फैक्टरी के लिए फायर विभाग एक एनओसी जारी करता है। फायर एनओसी लेना हर प्रतिष्ठान संचालक के लिए अनिवार्य होता है। एनओसी के अंतर्गत फायर विभाग बिल्डिंग की क्षमता के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने की अनुमति देता है। इसके अलावा प्रतिष्ठान में जिन वस्तुओं का इस्तेमाल हो रहा है उनसे लगने वाली आग से बचने के लिए फायर एक्सटिंगीशर प्रदान करता है। एनओसी के अंतर्गत फायर विभाग आग व आपदा से बचने के नियम के बारे में भी अवगत कराता है। बताया जा रहा है कि शोरूम संचालक ने फायर विभाग एनओसी नहीं ली थी जबकि फायर कर्मियों ने कई बार उन्हें एनओसी लेने का निर्देश था। इसके बावजूद भी संचालक ने नहीं एनओसी नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें