फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे किनारे धू-धूकर जली पेंट की दुकान

Sat, 10 Jun 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में पेंट की दुकान में आग लगने के बाद पड़ोस की फर्नीचर की दुकान से सामान निकालकर भागते
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल हाईवे 74 किनारे शाॅर्ट सर्किट से पेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, इससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हाईवे का एक हिस्सा पूरी तरह से जाम हो गया। आग से दो मंजिला भवन में पेंट की दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। समेंट में पेंट स्वामी का घर का सामान भी जल गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकल वाहनों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग से दुकान स्वामी का लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11:15 बजे किच्छा हाईवे में भूतबंगला गेट के पास इकरार पाशा व भाई इजहार पाशा की दुकान में आग लग गई। हार्डवेयर (पेंट) की दुकान होने पर आग बेकाबू हो गई। 15 मिनट में ही लपटें पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। लपटें देख पड़ोस के फर्नीचर की दुकान वालों ने भी दुकान खाली कर सामान हाईवे में रख दिया। हाईवे किनारे आग लगने से लोगों की भीड़ से सड़क की एक लेन पूरी जाम हो गई। वहीं दूसरी लेन में यातायात अनियंत्रित हो गया। 11:30 बजे फायर स्टेशन से पहली गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू की लेकिन दमकल की एक गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पूरी फैल चुकी थी। करीब एक बजे तक आठ दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान परिवार वालों का ढाढ़स बंधाने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा भी पहुंची। सीएफओ वंश बहादुर ने बताया कि घटना स्थल में पहुंचकर दुकान स्वामी व परिवार वालों से बातचीत करके आग के नुकसान के बारे में जानकारी ली। बताया कि पेंट बनाते समय मशीन में हुए शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। दुकान में पेंट होने से आग फैलती चली गई। दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बेसुध हुए इकरार पाशा, मां का भी रोते-रोते बुरा हाल
रुद्रपुर। वर्षों से हाईवे किनारे हार्डवेयर का कारोबार करने वाले इकरार पाशा जलती दुकान देख बेसुध हो गए। आसपास के लोगों ने इकरार को संभाला और पास की दुकान में उसे बैठाया। वहीं मां अमीना बेगम व पिता तसद्दूखसन की भी हालत खराब हो गई। इकरार का कहना था कि जिंदगी भर की मेहनत में आग लग गई।
विज्ञापन


छह लाख रुपये निकालने के लिए आग में कूद गया भाई इजहार
रुद्रपुर। पेंट की दुकान के केबिन में नकद छह लाख रुपये रखे हुए थे। उसे निकालने के लिए इकरार का भाई इजहार आग में कूद गया और गल्ले से नोटों की गड्डियां निकाल ली। बताया जा रहा है कि कुछ नोटों की गड्डियां आग से जल भी गई हैं। परिवार वालों की ओर से रुपयों को गिना जा रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को ही इकरार की दुकान में करीब तीस लाख रुपये का माल रखा गया है। अनुमान है कि दुकान व बेसमेंट में बनें घर का सामान जलने से पचास लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है।

जाम के चलते एक दमकल गाड़ी को पहुंचने में भी लग गया समय
रुद्रपुर। हाईवे किनारे आग लगने से यातायात पुलिस भीड़ को काबू और ट्रैफिक का सही संचालन नहीं कर पाई। इसके चलते भूतबंगला के गेट के पास फायर की गाड़ी जाम में फंस गई। वहीं किच्छा हाईवे के दूसरी लेन में भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाईवे किनारे जलती आग को देखने के लिए लोग मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने लगे तो कुछ लोग अपनी छतों पर चढ़कर चलती आग को देखते रहे। जाम की वजह से दमकल के वाहन को मौके पर आने में समय लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें