फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर पहुंचे आरएसएस के सर संघ चालक भागवत

Sat, 10 Jun 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर /दिनेशपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रुद्रपुर पहुंचे। ट्रेन तय समय से करीब 40 मिनट विलंब से पहुंची। यहां जिला पुलिस प्रशासन और आरएसएस स्वयंसेवकों ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद वे द्रोण काॅलेज में संचालित हो रहे शिक्षा वर्ग शिविर में शिरकत करने रवाना हो गए। वे तीन दिनों तक स्वयंसेवकों के साथ रहेंगे। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड के 244 शिक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। भागवत 13 जून की शाम रुद्रपुर से रवाना होंगे। शनिवार रात संपर्क क्रांति ट्रेन से भागवत रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां प्रभारी डीएम विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी और पहले से ही तय किए गए स्वयंसेवकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से शिविर स्थल पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने फोटो लेने से मीडिया कर्मियों को रोक दिया। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर आयोजन स्थल में व्यवस्था पूरी की गई हैं। संघ
विज्ञापन

पदाधिकारियों के अनुसार भागवत रविवार तड़के शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह केवल शिक्षार्थियों से ही रूबरू होंगे। संघ प्रमुख के प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय स्वयंसेवकों, संघ के पदाधिकारियों अन्य नेताओं के साथ मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक है। भागवत के कार्यक्रम के चलते द्रोण कालेज के आसपास शिवपुर से लेकर जाफरपुर तक के बाजार को बंद कर दिया गया है। शनिवार की शाम को पुलिस के आलाधिकारियों ने एसपीजी और एनएसजी कमांडो के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें