फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर की छोटी मार्केट में जनरल स्टोर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर विवि परिसर की छोटी मार्केट स्थित राधे राधे जनरल स्टोर में रविवार देर रात शॉट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय निवासियों सहित अग्निशमन विभाग के तीन दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। दुकान स्वामी के अनुसार अग्निकांड में लगभग आठ लाख रुपये का सामान और सवा लाख रुपये का फर्नीचर जला है।
विज्ञापन

परिसर के टा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार वार्ष्णेय का छोटी मार्केट में राधे-राधे जनरल स्टोर के नाम से किराना स्टोर है। स्टोर को वे अपने पुत्र मयंक के साथ संचालित करते हैं। रविवार को कोविड कर्फ्यू के चलते मार्केट की सारी दुकानें बंद थीं। आधी रात को नगला से लौट रहे दुकानदार नंद किशोर यादव ने अनिल की दुकान से धुआं उठता देखकर उनको, सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग व अन्य दुकानदारों को सूचना दी।
स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने घरों से बाल्टी व अन्य बर्तनों में पानी भर-भरकर आग बुझाना शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। इसी बीच पहुंचे दमकल वाहन ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दो अन्य दमकल वाहनों को भी बुलाना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि समय से पता चल जाने के कारण आग अन्य दुकानों को अपनी चपेट में नहीं ले पाई।
विज्ञापन

पहले कोरोना और अब अग्निकांड से हुआ नुकसान
पंतनगर। राधे राधे जनरल स्टोर के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने की संभावना है। उन्होंने रिश्तेदारों से उधार लेकर तीन वर्ष पूर्व यह दुकान शुरू की थी। दो वर्षों से कोरोना के चलते दुकान बंद रही। इसके चलते जैसे-तैसे ही परिवार का भरण पोषण कर पाया। जमा पूंजी के नाम पर बस एक यही दुकान ही थी। इस अग्निकांड ने कमर ही तोड़ कर रख दी है। बेटी की शादी करनी है। उन्होंने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
आग लगने से हजारों का सामान जला, गाय मरी
काशीपुर। एक झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में झुलसकर एक पशु ने भी दम तोड़ दिया। रविवार रात ग्राम गोपीपुरा निवासी टैंपो चालक महेंद्र सिंह की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग और तेज होती चली गई। देेखते ही देखते झोपड़ी पूरी तरह जल गई। वहां बंधी एक गाय भी आग से झुलस गई। कुछ देर बाद गाय की मौत हो गई। एक बछिया भी झुलस गई। आग से झोपड़ी में रखी साइकिल, खाद के कट्टे और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्रधान रीना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल बीना मियान ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें