फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैस सिलिंडर के पाइप लिंकेज से लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

Mon, 17 Apr 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने के कारण लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

वार्ड छह निवासी अंजुम पत्नी स्व. मोहम्मद कमर की रसोई में गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने के कारण आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेकर पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजन 40वें की तैयारी में जुटे थे। सिलिंडर फटने की आशंका को देखते हुए वार्ड निवासी असलम खान ने जान जोखिम में डालकर सिलिंडर को बाहर निकाला। इससे उनका चेहरा हल्का झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गलियों के संकरा होने की वजह से फायर की गाड़ी नहीं जा सकी। फायर के जवानों ने आग बुझाने वाले सिलिंडर से और मोहल्ले वासियों ने मिलकर बाल्टियों से पानी डाल कर आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि आग लगने से टीवी, फ्रीज, इंवेटर समेत घरेलू सामान जलगया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें