दिनेशपुर। कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। दुकान के मालिक ने 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है।
चक्कीमोड कस्बा स्थित जितेंद्र सिंह की कपड़े की दुकान में बुधवार देर रात आग लग गई। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार तड़के हुई। लोगों ने फायर ब्रिगेड और दुकान के मालिक को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में मौजूद सारा सामान जल चुका था। वहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के साथ तमाम लोगों ने घटना की जानकारी ली और दुकान मालिक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद