काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को बाजपुर रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता हुई। जिला विद्यार्थी प्रमुख डॉ. प्रशांत ने बताया कि तीन मई की शाम चार बजे रामलीला मैदान में संपन्न होने वाले कार्यक्रम युवोत्सव के तहत पोस्टर जारी किया गया। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सम्मेलन में जारी पोस्टर के अनुसार कबड्डी, खो खो, रस्साकसी व बौद्धिक प्रतियोगिताओं के तहत वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, रील वीडियो मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई है। वहां नगर संघ चालक अमित मित्तल, आदर्श चौधरी, सुरेंद्र कोठारी, शशिपाल सिंह, डॉ. कुंवर पाल सिंह, शांतनु के. गुप्ता आदि थे। संवाद