फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में धधकी आग

Wed, 22 Apr 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र में चार स्थानों पर गेहूं के खेतों और आसपास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी स्थानों पर आग को बुझाया और फसलों को बचा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि शिवलालपुर में किसान कुलवीर सिंह, ग्राम गिन्नी खेड़ा में किसान जसविंदर सिंह और ग्राम परमानंदपुर में झाड़ियों और कूड़े के ढेर में आग लगी थी। वहीं ग्राम डोबरा टांडा में भी आग गेहूं के खेतों की ओर बढ़ रही थी जिसे काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें