जसपुर। शॉर्ट सर्किट से लकड़ी की फंटी के गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने लाखों के नुकसान की बात कही है।
शुक्रवार को पतरामपुर रोड स्थित शमा टिंबर के फंटी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलने पर व्यापारियों ने गोदाम स्वामी को सूचना दी। गोदाम स्वामी की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों फायरमैन गोविंद सिंह, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, कृपाल सिंह, विकास यादव ने आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी नौशाद सम्राट ने बताया कि आग से लगभग आठ लाख रुपये की लकड़ी जल गई है। वहीं, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने बताया कि जांच के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।