फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिव्यांग की सिलाई की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Wed, 11 Dec 2024 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर से सटे गांव चकरपुर में कपड़े सिलाई की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे मशीन और कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर शहर से सटे गांव चकरपुर में कपड़े सिलाई की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे मशीन और कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

आलापुर मार्ग नहर किनारे दिव्यांग रविंद्र कुमार की घर के आगे कपड़े सिलाई की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान बंद करके घर गया था। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर रखी सिलाई मशीन, ग्राहकों के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र कुमार दिव्यांग है। कपड़े सिलाई करके अपने परिवार की गुजर बसर करता है। सूचना पर बुधवार दोपहर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने तहसीलदार से दिव्यांग को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें