फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूर्व सैनिकों को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, भागकर बचाई जान; कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Dec 2024 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर/ऊधम सिंह नगर

सार

दो पूर्व सैनिकों को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। घटना के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम परिसर काशीपुर में दो पूर्व सैनिकों को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। जिससे पूर्व सैनिकों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नगर निगम में एमएसडब्ल्यू एम प्राइवेट लिमिटेड काशीपुर की ओर से पूर्व सैनिक डोर-टू-डोर कूड़ा प्रबंधन का काम संभालते हैं। मंगलवार को साढ़े तीन बजे के आसपास इस कंपनी के मैनेजर सूबेदार मानसिंह व उप प्रबंधक हर्षवर्धन को कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। दोनों के साथ मारपीट की गई। दोनों ने किसी तरह से अपने आपको उनके चंगुल से बचाया। सूबेदार मानसिंह ने बताया कि नगर निगम परिसर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन चालक और तीन अज्ञात लोग नशे में थे। किसी बात को लेकर बहस करने लगे, जब हमने विरोध किया। तो हमारे साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद हमारे ऊपर पेट्रोल डाल दिया। हम जैसे-तैसे जान बचाकर कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहां पर पेट्रोल पड़ा हुआ था। लेकिन वो लोग नहीं मिले। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन आक्रोशित हो गया और बुधवार को पूर्व सैनिकों के साथ इकठ्ठा होकर पूर्व सेनानी एकता संगठन के अध्यक्ष कै. विक्रम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने इस घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने और पूर्व सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें