फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोशाला में लगी आग, एक मवेशी की मौत

Sun, 02 Aug 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। निकटवर्ती ग्राम चमननगर में शुक्रवार देर रात प्रताप सिंह कोरंगा की गोशाला में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। हादसे में गोशाला पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई जबकि एक मवेशी की जलने से मौत हो गई। गोशाला में रखा दैनिक उपयोग का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो गोशाला आग की लपटों से घिरी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। भाजपा मंडल महामंत्री बहादुर मेहता (आकाश मेहता), युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक मेहता और समाजसेवी कुंदन दानू ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें