काशीपुर। नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े ट्रक और वैशाली कॉलोनी में बिजली पोल में आग लगने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। गनीमत रही की अग्निकांड में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई।
बीती शुक्रवार की रात ग्राम कनकपुर के पास हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं बीती देर रात वैशाली कॉलोनी स्थित एक बिजली के पोल में आग लग गई जो तेजी से आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी। अग्निशमन टीम में फायरमैन अर्जुन सिंह ने बताया दोनों जगह पर आग पर समय रहते काबू पा लिया।
मच्छर भगाने को जलाए कंडे से धधक उठी गोशाला
- गौशाला में रखा भूसा जला, जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला
मझोला। बरी अंजनिया गांव में शनिवार सुबह मच्छरों को भगाने के लिए गोशाला में जलाए गए कंडे से आग लग गई। अफरातफरी के बीच लोगों ने जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन वहां रखा भूसा जल गया।
बरी अंजनिया निवासी अशोक ने सुबह के समय अपने जानवरों को मच्छरों से बचाने के लिए गोशाला में कंडे जलाए थे जिससे निकली चिंगारी से गोशाला में आग लग गई। इस दौरान वहा रखा भूसा भी जल गया। अफरातफरी के बीच लोगों ने जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सत्रहमील चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। मवेशी सुरक्षित बचा लिए गए हैं।