फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेहूं के नरकुलों में धधकी आग, दमकल टीम ने बुझाई

Wed, 24 Apr 2024 03:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गेहूं के नरकुलों में धधकी आग ।-संवाद
विज्ञापन
खटीमा। सीमांत क्षेत्र खटीमा में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर नरकुलों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग की घटनाओं पर काबू पाया।
विज्ञापन

खेरा (बिचवा) में करीब 30 एकड़ में गेहूं के नरकुलों में आग लग गईं। आग की लपटें घरों की ओर बढ़ रही थीं। तभी अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद बूढ़ाबाग गांव में गेहूं की नरकुलो में लगी को बुझाया। आग खेत के बीच में बरात के टेंट व पोल्ट्री फार्म की और बढ़ रही थी, जिसे पहले ही अग्निशमन कर्मियों ने बुझा लिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि कुटरा गांव में चार एकड़ गेहूं के नरकुलों व घर के पास पराली के ढेर में लगी आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन टीम ने आग को बुझाया। इसके बाद बिगराबाग गांव में खेत में लगी को भी बुझाया।


पांच किसानों की गेंहू की फसल जली
जसपुर। 11 हजार वोल्टेज की लाइन से गिरी चिंगारी से सोमवार को उमरपुर बहेड़ी गांव के पांच किसानों की 12.5 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काबू पा लिया। ग्राम प्रधान ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चला कर रोकने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग में जसविंदर सिंह की दो एकड़, पलविंदर सिंह की एक एकड़, कश्मीर सिंह की 3.5 एकड़ लखविंदर सिंह की 3.5 एकड़, सीता कौर की ढाई एकड़ गेहूं की फसल जल गई। मुख्यमंत्री से किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहोरी, अमरजीत सिंह बाजवा, त्रिलोचन सिंह, राजीव कुमार, रमेश सिंह आदि ने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें