फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पति पर हत्या के आरोप में केस दर्ज

Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शक्तिफार्म में फंदे से लटकी मिली महिला की संदिग्ध संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतका के बहनोई ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को गोविंदनगर (पाड़ागांव) निवासी अंजू बानिक (29) पत्नी कमल बानिक बाथरूम में साड़ी के फंदे से लटकी मिली थी। बुधवार को मृतका के बहनोई टांडा विजैसी थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी मनोज दत्त ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बचपन में अंजू के पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद उन्होंने ही उसका पालन पोषण किया।
आरोप लगाया कि शादी के कुछ साल बाद से ही उसका पति कमल उसे पीटने लगा। आरोप है कि 29 मई की शाम अंजू का फोन आया और बोली कि मुझे यहां नहीं आना चाहिए था। कमल कभी नही सुधरेगा। 30 मई की सुबह पता चला कि अंजू की मौत हो गई। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें