फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Apr 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अदालत के आदेश के बाद एक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376, 506, 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इधर, केस दर्ज होने के बाद महिलाएं कौशिक की गिरफ्तारी की मांग करने लगी हैं। महिलाओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अगर पूर्व प्रधानाचार्य खुलेआम घूमते रहे तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। वहां पर मीरा शर्मा, सुधा राय, पूजा, लता शर्मा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें