फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लंदन में यूथ फुटबाल कप का फाइनल खेलेगी एमेनिटी की टीम

Sat, 08 Apr 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में संजय घोड़ावत अंतरराष्ट्रीय स्कूल को 11-0 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आर्सेनल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित यूथ फुटबॉल कप के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद एमेनिटी पब्लिक स्कूल की टीम फाइनल मुकाबला अमीरात स्टेडियम लंदन में खेलेगी। यह पहली बार हुआ है जब उत्तराखंड की किसी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रतियोगिता में देशभर से 800 टीमों ने हिस्सा लिया था।
एमेनिटी स्कूल के प्रबंधक सुभाष अरोड़ा ने बताया कि पहले राज्य स्तर पर मैच खेले गए थे। इसके बाद राज्य की चैंपियन टीम के बीच जोनल मुकाबले खेले गए थे। बृहस्पतिवार को गोवा के पीवीसी पैरा फुटबॉल ग्राउंड में एमेनिटी पब्लिक स्कूल और महाराष्ट्र के संजय घोड़ावत अंतरराष्ट्रीय स्कूल के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एमेनिटी की टीम ने 11-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लंदन में खेला जाएगा। बताया कि एमेनिटी की टीम ने पहले हाफ में छह और दूसरे हाफ में पांच गोल किए थे। इनमें कमरुल, निखिल ने चार-चार गोल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवेंद्र सिंह बिष्ट, मुश्ताक अहमद, चंदन सिंह बिष्ट जतिन आदि ने बधाई दी है। प्रधानाचार्य इंदिरा त्रिपाठी, गुरविंदर सूरी, प्रीतम अरोड़ा, गुरदीप अरोड़ा ,दिलीप अरोड़ा सहित अन्य स्टाफ ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें