फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कंपनी कर्मियों से मारपीट के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ईस्ट वेस्ट कंपनी के संरक्षक व उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के संरक्षक डॉ. आरसी रस्तोगी ने झनकईया थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने 40-50 लोगों पर उनके और कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर को ढाई बजे ईस्ट वेस्ट प्रोडक्ट्स लिमिटेड कॉलोनी के रास्ते में मुख्य गेट को जेसीबी से तोड़ दिया। दूसरी तरफ बाउंड्री वाल से लगे पेड़ों को मशीन से उखाड़ दिया। उनके साथ और उनके कर्मचारियों से मारपीट की गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि ईस्ट वेस्ट कंपनी के संरक्षक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें