काशीपुर। 108 कुंडीय चतुर्वेद महायज्ञ का आयोजन शिवालिक होली माउंट एकेडमी में किया गया। बृहस्पतिवार को शिवालिक नगर, नीझड़ा स्थित स्कूल में महिला पतंजलि योग समिति ने 108 अखंड सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति पर 108 कुंडीय चतुर्वेद महायज्ञ का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नजीबाबाद गुरुकुल से वेदपाठी यज्ञ वर्मा और उनके 11 शिष्यों के चारों वेद के 400 श्लोक पढ़े। समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला रिखाड़ी व उनकी पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहां बसंत बल्लभ भट्ट, कबींद्र सिंह डसीला, योग समिति की राज्य प्रभारी सीमा जौहर, शोभा रावत, कुसुम राय आदि मौजूद रहे।