जसपुर। ग्राम अमियावाला निवासी शमशाद अली ने कोर्ट को बताया कि गांव निवासी पूर्व प्रधान शाहनवाज हुसैन और उनके भाई मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद नाजिम, जुनैद, नावेद और उनके अन्य साथी उसके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोपी आए दिन उसके और उसके परिवार को तरह-तरह से परेशान करते रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि तीन माह पहले वह अपने खेत से घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे मोहम्मद जुबैर, शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद नाजिम, जुनेद, नावेद और उसके साथियों ने उसे रास्ते में रोक कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इतने में शाहनवाज ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। संवाद