खटीमा। अग्निशमन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को खटीमा क्षेत्र के होटल, वेडिंग प्वाइंट, रेस्टोरेंट, बार और शॉपिंग मॉल की अग्निसुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्थानों में अग्निसुरक्षा की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने संस्थानों के स्वामी व प्रबंधकों को अग्निशमन व्यवस्था सदैव कार्यशील स्थिति में रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद