फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बालश्रम के आरोप में प्रतिष्ठान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने बालश्रम कराने के आरोप में एक प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजपुर के श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीते बुधवार को एनजीओ, चाइल्ड लाइन, पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रामपुर रोड स्थित मारुति रिपेयर सेंटर पर 16 वर्षीय किशोर को कार्य करते पाया था। जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक मो. इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई धीरेंद्र परिहार को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें