फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी ने पौड़ी गढ़वाल को हराया

विज्ञापन
दिनेशपुर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे मैच में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। रुद्र यंग क्लब की ओर से आयोजित भवेश चटर्जी मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। लीग मैच के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हल्द्वानी ने पौड़ी गढ़वाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शानदार प्रदर्शन के लिए हल्द्वानी की स्ट्राइकर कनक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में मंगलवार शाम खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में शुरुआती दौर से ही दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। मध्यांतर से ठीक पहले हल्द्वानी की स्ट्राइकर कनक ने डी से बाहर मिली एक फ्री किक को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद पौड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में वापसी का प्रयास किया मगर गोल करने में नाकाम रही। अखिलेश मंडल ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के प्रायोजक काबल सिंह ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले पर्वतीय जन मंगल सेवा समिति के पदाधिकारियों, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी और शिक्षा विकास समिति के सत्येंद्र सिंह मान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें